ऋषिकेश।
गुमानीवाला में बुधवार को एक घर में अजगर को देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन वनकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया।
गुमानीवाला निवासी संगीता क्षेत्री के घर में बुधवार सुबह विशालकाय अजगर पहुंच गया। अजगर को देख परिजन चीखते हुए घर से बाहर निकले। घरवालों की चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग पहुंच गए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन आरक्षी स्वयंबर दत्त कंडवाल और राजेश डोबाल ने अजगर को पकड़ा। अजगर करीब 10 फीट लंबा था, जिसे लालपानी बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।