फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नियमों का उल्लंघन करने पर 804 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आरटीओ की ओर से सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिन तक यात्रा मार्गों समेत प्रमुख मार्गों पर चलाए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 804 वाहनों का चालान काटा गया। जबकि 18 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन




संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर देहरादून संभाग में देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी और उत्तरकाशी में 12 व 13 अप्रैल को अभियान चलाया गया। इन मार्गों प 24 टीमों को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर 176 यात्री वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा ओवर स्पीड में 107, बिना फिटनेस के 31, बिना परमिट के 42 वाहनों, बिना लाइसेंस के 62 वाहनों के चालान किए गए।
Iअमृतसर के लिए दून से रवाना हुई बसI
पंजाब के अमृतसर के लिए बस यात्रा करने वाले यात्रियों को अब दून से सीधा बस सुविधा मिलेगी। इसके लिए सोमवार को पहली बस दून से अमृतसर के लिए रवाना की गई। दून के ग्रामीण डिपो से अमृतसर के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई। बस सुबह दस बजे रवाना की गई। इस बस का किराया अमृतसर तक के लिए 1224 रुपये और जालंधर तक का किराया 1009 रुपये रखा गया है। अभी तक सिर्फ देहरादून से चंड़ीगढ़ तक के लिए बस सेवा दी जा रही थी। ऐसे में यह सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें