फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार युवा होंगे मतदाता सूची में शामिल

Tue, 18 Oct 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वोट
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने 80 हजार युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिस्टमेटिक वालंटियर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम (स्वेप) लागू किया गया है। 

इसके तहत राज्य स्तर पर मतदाता महोत्सव, कठपुतली शो, इंटरनेट और रेडियो-टीवी और अन्य माध्यमों से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही जिलों में एक अक्तूबर से अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीएलओ घर-घर जाकर भी जागरूक कर रहे हैं। जनवरी तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि उत्तराखंड के चुनाव उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के साथ कराए जाएं। 

दो नवंबर को एक बार फिर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम राज्य के दौरे पर आने वाली है।
 
विज्ञापन

16 हजार से अधिक वोटर हुए शिफ्ट, 1215 डुप्लीकेट मतदाता

चुनाव - फोटो : demo pic
शहरी क्षेत्रों से 16 हजार से अधिक वोटर मोहल्लों से शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन इन्होंने अपना पता नहीं बदला है। अब प्रशासन की ओर से पहले ऐसे लोगों को ही चिन्हित किया जा रहा है और मोहल्लों में इनके नाम की सूची चस्पा की जा रही है। इसके साथ ही डुप्लीकेट, शादी और मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।


सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओं की ओर से चिन्हिकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत ऐसे वोटरों को चिन्हित किया जा रहा है। 

त्रुटि सुधार में डुप्लीकेसी और शिफ्टिंग आदि को प्राथमिकता से देखा जा रहा है। बीएलओ ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब प्रतिदिन नाम हटाने का काम उनके स्तर से किया जा रहा है। 
स्वाति भदौरिया, एसडीएम, सदर

कहां, कितने ऐसे वोटर
शादी             मृत्यु    डुप्लीकेट     शिफ्ट
सहसपुर           147     128     262        352
धर्मपुर             1060    589     248       5605
रायपुर              411     227     217       6098
राजपुर              253     185     351       1565
देहरादून कैंट        153     161      69        1131
मसूरी               111     111      56         1100
डोईवाला            249     194      12          438

योग               2384     1595    1215       16289 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें