फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पदोन्नति की लगातार मांग पर कार्रवाई न होने से नाराज अशासकीय महाविद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है। यह फैसला कर्मचारियों ने सोमवार को आयोजित हुई बैठक में लिया।
विज्ञापन

अशासकीय महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की बैठक में कहा गया कि प्रदेश के 17 अशासकीय महाविद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ष 2013 से पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हर बार केवल आश्वासन दिया गया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में कार्यालय परिचर का पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत निर्धारित है। अशासकीय महाविद्यालयों में यह कोटा 15 प्रतिशत स्वीकृत है। राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला परिचर की पदोन्नति 25 प्रतिशत कोटे के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक पद पर की जाती है जबकि अशासकीय महाविद्यालयों में यह प्रावधान नहीं है। बैठक में केएन घोष, गजेंद्र कुमार सिंह, एमपी कनस्वाल, पवन कुमार, अनुराग ठाकुर, भगवान सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें