सीधी भर्ती के अभियंताओं को मिले 8700 ग्रेड-पे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ने सीधी भर्ती के अभियंताओं को द्वितीय एसीपी के तहत 7600 रुपये ग्रेड-पे वेतन को नॉन फंक्शनल करते हुए 8700 ग्रेड-पे करने की मांग की है। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित फेडरेशन भवन में प्रांतीय अध्यक्ष एससी पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें फेडरेशन सदस्यों ने कहा कि सीधी भर्ती के अभियंताओं को द्वितीय एसीपी के तहत 7600 का ग्रेड-पे दिया जा रहा है, जो गलत है। इसे 8700 किया जाना चाहिए। उन्होंने आधारहीन पत्रावली देने वाले शासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। वहीं, खत्म किए गए स्नातकोत्तर भत्ते को फिर से शुरू करने, सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत लेवल-13 के अधिकारियों को हवाई यात्रा की अनुमन्यता देने की भी मांग की गई।
इसके अलावा प्रदेश में जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान स्थापित करने, अभियंत्रण विभागों में नई नियुक्ति पर एक वर्ष का अनिवार्य प्रशिक्षण अवधि रखने आदि मांगों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विभु विश्वामित्र रावत, जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार गौतम, सुरेश तोमर, पंकज पाठक, संजय राज, आरके गुप्ता, केएस कन्याल, रेखा डंगवाल, सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।
--
शहीदों के परिजनों को एक दिन का वेतन देगा फेडरेशन
बैठक के दौरान उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
---
विभागीय कार्यकारिणी के गठन के लिए मनोनीत समन्वयक
उत्तराखंड लोनिवि अभियंता संघ - आरपी सिंह एवं पंकज बर्थवाल
उत्तराखंड सिंचाई अभियंता संघ - पंकज पाठक एवं सुधीर सैनी
उत्तराखंड लघु सिंचाई अभियंता संघ - केएस कन्याल एवं धीरज कुमार सैनी
उत्तराखंड ग्रामीण निर्माण विभाग अभियंता संघ - तारिक एवं नितिन पांडे
उरेडा अभियंता संघ - एके शर्मा एवं मनोज कुमार
उत्तराखंड पेयजल निगम अभियंता संघ - सीपीएस रावत एवं राजेश गुप्ता
उत्तराखंड जल संस्थान अभियंता संघ - प्रवीण सैनी, संतोष उपाध्याय, विशाल सक्सेना, सुशील सैनी