फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के चलते आज लगने वाले शिविर स् थगित, नई तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन कर जमा करने के आज लगने वाले शिविर स्थगित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम की ओर से मंगलवार को वार्डों में लगने वाले शिविर स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही उनकी नई तिथि घोषित कर दी गई है। वहीं, सोमवार को शहर के चार वार्डों में लगाए गए शिविर समेत चार लाख रुपये भवन कर वसूला गया।
कर अधीक्षक विनय प्रताप ने बताया कि सालावाला में शिव मंदिर, डालनवाला में विंडलास रेजीडेंसी, करनपुर में सत्यनारायण मंदिर तथा टर्नर रोड वार्ड में सुभाष नगर स्थित पार्षद कार्यालय पर शिविर लगाया गया। जिसमें 53,865 रुपये भवन कर जमा हुआ है। नगर निगम कार्यालय में साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक भवन कर जमा हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश है, ऐसे में यहां लगने वाले शिविरों की तिथि बदल दी गई है। वार्ड 11 करनपुर में सत्यनारायण मंदिर, चड्ढा की दुकान नेशविला रोड पर लगने वाला शिविर 20 फरवरी को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-37 में माता मंदिर रोड पर माता मंदिर चौक सरस्वती विहार में लगने वाला शिविर 22 तथा वार्ड-47 टर्नर रोड पर पार्षद कार्यालय सुभाषनगर में लगने वाला शिविर 25 फरवरी को लगाया जाएगा। इसके अलावा बाकी कैंप पहले पूर्व घोषित तिथियों पर ही लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक भवन कर जमा कराने पर भवन स्वामी को 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें