फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एलटी प्रवक्ताआें को पदोन्नति नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एलटी प्रवक्ताओें के इस आंदोलन में अब कई राजनीतिक दल भी लामबंद होने लगे हैं। इस क्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने सचिव माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार प्रवक्ताओं के 1949 पदों के लिए विभागीय प्रोन्नति कमेटी की बैठक नहीं की जा रही है। राज्य के इंटर कॉलेजों में रिक्त पड़े विज्ञान विषयों के प्रवक्ता पदों पर विगत तीन वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया स्थगित है। विद्यालयों में विज्ञान विषयों में एलटी के शिक्षक नहीं है। स्कूलोें में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि यदि सरकार, शासन व विभाग ने जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें