ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से 23 दिसंबर को परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस बाजवा ने बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में मीडिया को दी। बाजवा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से सरकारी, गैर सरकारी व अन्य सभी वर्गों के लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 35 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं।