ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंडर-14 देहरादून प्रीमियर लीग (डीपीएल) में इस वर्ष 16 टीमें खिताब के लिए भिडे़ंगी। प्रतियोगिता का आगाज रविवार 16 दिसंबर से कसिगा स्कूल मैदान में होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की दो टीमें भी हिस्सा लेंगी।
यह जानकारी उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव जावेद भट्ट और प्रतियोगिता के संयोजक आशीष बहुगुणा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बलूनी राइजिंग स्टार, बलूनी पैंथर्स, लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब, देवभूमि क्रिकेट क्लब, जीएसआर क्रिकेट एकेडमी, बीडीएम मेरठ, आर्यन क्रिकेट एकेडमी, नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी, राव क्रिकेट एकेडमी, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी, अलीगढ़ क्रिकेट क्लब, शिवा क्रिकेट एकेडमी, हाईलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी, एसएस क्रिकेट क्लब और सूपर्णवा क्रिकेट एकेडमी की टीमें हिस्सा लेंगी। सह संयोजक शिल्पा बहुगुणा ने बताया कि पहला मैत्री मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में लीग मैच 30, क्वार्टर फाइनल 35 और फाइनल 40 ओवरों का होगा। सभी खिलाड़ी रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आएंगे।