फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से एक ही जगह जमे अफसरों को तत्काल हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ऊर्जा सचिव ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में कई सालों से एक ही जगह जमे अफसरों और अभियंताओं को तत्काल हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव के आदेश से ऐसे अफसरों और अभियंताओं में खलबली मची है, जो सालों से एक ही जगह जमे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पिटकुल की बोर्ड बैठक के दौरान ऊर्जा सचिव राधिका झा ने मुख्यालय से लेकर फील्ड तक कई अफसरों और अभियंताओं के कई सालों से एक ही जगह पर जमे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पिटकुल के निदेशक मानव संसाधन को ऐसे अफसरों और अभियंताओं को चिन्हित कर उन्हें तत्काल स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। बता दें कि पिछले दिनों प्रबंध निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने ऐसे 16 अभियंताओं को स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए थे, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। वहीं, पिटकुल में तमाम ऐसे अफसर और अभियंता हैं जो ऊंची राजनीतिक पहुंच और विभागीय सांठगांठ के चलते एक ही जगह पर पिछले कई साल से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें