फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार तड़के 4.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा रविवार को धाम पहुंच चुकी है। बदरीनाथ में छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शनों को तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार देर शाम तक करीब 12 हजार तीर्थयात्री धाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को योग ध्यान बदरी मंदिर, पांडुकेश्वर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी और बदरीनाथ के हक-हकूकधारियों की अगुवाई में भगवान उद्धव व कुबेर की उत्सव डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची। धाम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, नगर पंचायत व पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने रावल, उद्धव-कुबेर जी, शंकराचार्य की गद्दी और गाड़ू घड़ा का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


कपाटोद्घाटन से पहले कब क्या--------
रात सवा दो बजे-मंदिर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात।
रात सवा तीन बजे- बदरीविशाल के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी का प्रवेश।
तड़के 3 से 3.30 बजे- विशिष्ट व्यक्तियों का वीआईपी गेट से प्रवेश।
तड़के 3.45 बजे- रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश।
सुबह 4 बजकर 30 मिनट- बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें