फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले, 45 फीसदी छात्र रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गर्मियों की छुट्टियां पूरी होने के बाद शनिवार को सभी स्कूल खुल गए हैं। हालांकि अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही। शिक्षा विभाग ने जनपद स्तर पर अभियान चलाकर 42 स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें 45 प्रतिशत छात्र गैरहाजिर पाए गए। सीईओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए रोजाना पांच स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई को सुबह आठ बजे स्कूल खुले। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल टाइम में दोपहर एक बजे तक जिले में 42 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इनमें शिक्षक तो सभी उपस्थित थे, लेकिन छात्र- छात्राओं की संख्या पचास फीसदी के आसपास रही।
विज्ञापन

स्कूल खुलने का पहला दिन शनिवार होने से छात्रों ने स्कूल जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि सोमवार को स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके बावजूद कम छात्र संख्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने अधिकारियों को रोजाना पांच स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पांच मई को इस संबंध में बैठक भी बुलाई है। जिसमें पांच दिनों के निरीक्षणों की पूरी रिपोर्ट रखते हुए सुधार लाने पर विचार मंथन किया जाएगा। इसके बाद व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने बताया कि 42 स्कूलों के निरीक्षण में 55 प्रतिशत छात्र ही उपस्थित मिले हैं। शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई है।
विज्ञापन



आठ बजे से एक बजे तक खुले स्कूल
शासन ने स्कूलों का नया समय तय किया है। जिसके तहत एक जुलाई शनिवार से स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुले। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले स्कूल खुलने का समय सुबह सात बजे था। अब बरसात के मौसम को देखते हुए शासन ने स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे निर्धारित किया है। शनिवार को स्कूल नए समय पर खुले। हालांकि बड़ी संख्या छात्र छात्राओं को नए समय की जानकारी न होने से वे पहले समय पर लगभग एक घंटा पहले ही स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें