फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाहों में दुआ को उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

शहर की मुख्य ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में सोमवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई। इससे पहले बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में भीगते हुए लोग मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचे। शहर के अलावा दूर दराज से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईदगाह पहुंचे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने दो रकआत नमाज-ए-ईदुल फितर अदा की। साथ ही अमन चैन और तरक्की के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर सोमवार सुबह से लोगों में उत्साह रहा। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद देने में मशगूल रहे। रुड़की मुख्य ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे से ईद की नमाज थी, लेकिन आठ बजे के पहले से ईदगाह में अकीदतमंदों का जत्था पहुंचने लगा था। एक ओर जहां से शहर और आसपास से लोग पैदल नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे। दूसरी ओर दूरदराज से लोग ट्रकों और ट्रैक्टर ट्राली में भी नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। हाथ में चटाई और चादरें लिए ईदगाह पहुंच रहे लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पौने नौ बजे के पहले ईदगाहों में हजारों अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। रुड़की ईदगाह में मुफ्ती सलीम ने ईदगाह की नमाज अदा कराई। वहीं रुड़की स्थित जामा मस्जिद में मौलाना अरशद ने ईद की नमाज अदा कराई। तकरीर में उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान में जिस तरह हम लोगों ने नेकी और ईमानदारी से रोजे रखे, उसी तरह साल भर बुराई और गलत कामों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने अकीदतमंदों को रोजे के फायदे भी बताए। इसके अलावा रामपुर चुंगी स्थित मस्जिद-ए-हव्वा, मरकजवाली मस्जिद बिलाल, बंधा रोड स्थित उमर बिन खत्ताब सहित अन्य मस्जिद में भी अकीदतमंदों ने दो रकआत नमाज-ए-ईदुल फितर अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें