फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन बेचकर लगाया 67 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने विवादित जमीन बेचकर एक व्यक्ति से 67 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस के मुताबिक शीलवती पत्नी स्व. कुलदीप सिंह निवासी पालम विहार एक्सटेंशन गुरुग्राम हरियाणा ने तहरीर दी है। बताया कि उनके पति ने राजपुर रोड पर प्रदीप कुमार गर्ग और अनिल कुमार गर्ग निवासी ढाकपट्टी से 67 लाख 83 हजार में जमीन खरीदी थी। आरोपियों ने बताया था कि इस जमीन पर कोई विवाद नहीं है। उनके पति ने उक्त भूमि को समतल किया और वहां एक चौकीदार रख लिया। इसी दौरान उनके पति की आकस्मिक मौत हो गई। कुछ माह बाद जब वह भूमि पर कब्जा करने गईं तो वहां दूसरा चौकीदार मिला। पता चला कि उनके चौकीदार को भगा दिया गया है। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो और जानकारी प्राप्त की गई।
पता चला कि भूमि किसी फ्लोरेंस रस्तोगी निवासी राजपुर रोड के नाम पर है और भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिन लोगों ने जमीन बेची थी, उन्हें जमीन बेचने का अधिकार ही नहीं है। पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने उक्त लोगों से बात की तो वह गोल मोल जबाब दे रहे हैं और पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें