फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को नहीं लगाने होंगे दलालों, साइबर कैफे संचालकों के चक्कर -

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, परमिट बनवाने, चालान जमा करने समेत तमाम विभागीय कार्यों के लिए दलालों और साइबर कैफे का चक्कर नहीं लगाना होगा। परिवहन विभाग की ओर से आरटीओ दफ्तर के बाहर कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करने के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलनी शुरू होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में लर्निंग के साथ ही स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने समेत तमाम विभागीय कार्यों के लिए लोगों को आरटीओ दफ्तर के बाहर संचालित साइबर कैफे की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा शुल्क देना पड़ता है। अब आरटीओ में कॉमन सर्विस सेंटर में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए आवेदकों को एक निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर के लिए जगह का भी आवंटन कर दिया गया है।
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि कामन सर्विस सेंटर खोलने को लेकर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई जारी है। जल्द ही वाहन स्वामियों को कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें