संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने देर रात वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में टीम ने 62 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। जबकि, सात वाहनों को सीज कर दिया गया।
उप संभागीय कार्यालय विकासनगर की अलग-अलग बनाई गई प्रवर्तन टीम ने क्षेत्र के हरबर्टपुर, धर्मावाला, लांघा रोड, सेलाकुई, सहसपुर आदि में रात्रि वाहन जांच का विशेष अभियान चलाया। टीम ने सीट बेल्ट, हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों का चालान कर दिया। इस दौरान दो निजी वाहनों के व्यापारिक उपयोग करने, दो वाहनों का बीमा नहीं होने व तीन वाहनों का फिटनेस व टैक्स नहीं होने के कारण उन्हें सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि जांच जारी रहेगी।