फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एथलीट प्रतियोगिता में सेपियंस के छात्र-छात्राओं को रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेपियंस स्कूल विकासनगर में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सेपियंस स्कूल विकासनगर में सहोदय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 20 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सेपियंस स्कूल विकास नगर और बालक वर्ग में दून ग्लोबल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेपियंस स्कूल विकास नगर पहले स्थान पर रहा।

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ओएनजीसी के चीफ मैनेजर प्रीतम सिंह और विद्यालय अध्यक्ष इंदिरा रानी किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दून ग्लोबल स्कूल और बालिका वर्ग में दून वैली स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर और बालिका वर्ग सेपियंस स्कूल विकास नगर पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिले दौड़ बालक वर्ग में दून ग्लोबल स्कूल और बालिका वर्ग में शिवालिक एकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सेपियंस स्कूल विकासनगर पहले स्थान पर रहा। भाला फेंक बालिका वर्ग में सेपियंस स्कूल विकास नगर बालक वर्ग में शिवालिक अकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालिका वर्ग में सेपियंस स्कूल विकास नगर और बालक वर्ग में हिमालय इंटरनेशनल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें