फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, अब ‘उलटे चले’ तो फट जाएंगे टायर

Fri, 10 May 2019 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टायर किलर प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ट्रैफिक की प्रयोगशाला बनी राजधानी में एक और प्रयोग हुआ है। धर्मपुर में आराघर टी-जंक्शन पर वन-वे उल्लंघन रोकने के लिए अब वनवे स्पाइक टायर किलर लगाए गए हैं। इस टायर किलर पर गाड़ी चढ़ते ही टायर फट जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, राजधानी में कई मार्ग वन-वे घोषित हैं। बावजूद इन मार्गों पर नियमों का उल्लंघन नहीं रुकता। इस संबंध में पिछले दिनों एसएसपी ने एसपी यातायात को उपाय करने को कहा गया था। इसी क्रम में डेढ़ माह पूर्व यातायात निरीक्षक राजीव रावत ने टायर किलर लगाने का सुझाव दिया था।

देश के कई शहरों की तर्ज पर इसे बृहस्पतिवार को आराघर टी-जंक्शन पर लगा दिया गया है। एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि वन-वे स्पाइक टायर किलर से उम्मीद है कि इस सड़क पर वन-वे का उल्लंघन रुक जाएगा।
विज्ञापन


...तो हम नहीं सुधरेंगे
अभी आराघर टी-जंक्शन पर टायर किलर लगाए कुछ ही देर हुई थी कि दूनवासी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। यहां स्कूटर सवार गलत दिशा में इस टायर किलर से बचकर निकलने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने कई सवारों को रोककर उन्हें गलती का अहसास कराया।
विज्ञापन


(नोटः खबर के संबंध में अधिक जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें...)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें