फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज : विद्वान

Fri, 10 May 2019 08:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

टिहरी जिले के श्रीकोट में शादी समारोह के दौरान मारपीट के बाद हुई युवक की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार का हाल जानने गांव पहुंचीं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा कार्रवाई में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


मसूरी में मीडिया से वार्ता के दौरान स्वराज विद्वान ने घटना ने पूरे प्रदेश व देश को कलंकित किया है। उन्होंने इसके लिए संबंधित थाने की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो निर्दोष हैं उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने घटना पर राजनीति करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। वे पीड़ित परिवार की मदद करें, सड़कों पर मोमबत्ती जलाने व सड़कों पर धरना देने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मामले में दोषी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। घटना से संबंधित पूरी जानकारी के साथ प्रदेश के उच्च अधिकारियों को 15 मई को आयोग में तलब किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद, मकान पेंशन आदि देने के बाबत मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। इसके अलावा स्वराज विद्वान ने एससी एसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही। बता दें, टिहरी जनपद के श्रीकोट में दबंगों ने सामने बैठकर खाना खाने के विवाद में बसाणगांव के जितेंद्र दास की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बाद में जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें