अग्रवाल समाज के लोगों ने बनाया नया संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अग्रवाल समाज के लोगों ने नया संगठन बनाया है। संगठन समाज के विकास और लोगों की सहायता करने के लिए काम करेगा। इस संबंध में मंगलवार को समाज के लोगों की ओर से पटेलनगर स्थित होटल में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन का नाम अग्रवाल समाज देहरादून रखे जाने पर सहमति जताई गई। इस मौके पर 18 सदस्य संयोजक मंडल का चयन किया गया। जिसमें कमलेश अग्रवाल को संयोजक चुना गया। फतेहचंद गर्ग को मंत्री और संजय कुमार गर्ग को सहायक का पदभार सौंपा गया। कमलेश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी और हेल्पलाइन का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समुदाय और समाज के लोगों का विकास करना है। अग्रवाल ने कहा कि संगठन रक्तदान, कन्याओं का विवाह, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को चौक पर स्थापित करना, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में मदद करना जैसे काम करेगा। बैठक में विपिन नागलिया, विनोद गोयल, महेश चंद गर्ग, हर्ष अग्रवाल, पंकज गुप्ता, एमएल गुप्ता, धन प्रकाश गोयल, डॉ. सत्येंद्र गोयल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।