फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालवाला और कैलास क्लब रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर आयोजित अंडर-19 वर्षीय ओपन खोखो प्रतियोगिता के पहले मैच में ढालवाला क्लब और दूसरे मैच में कैलास क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का कोषाधिकारी जगदीश चंद्र और थाना प्रभारी आरके सकलानी ने शुभारंभ किया। बालिका वर्ग का पहला मैच विद्या निकेतन और ढालवाला क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें ढालवाला क्लब ने 15-0 से विद्या निकेतन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच कैलास क्लब, जीआइसी खांकर के बीच हुआ। कैलास क्लब ने खांकर को 4-0 से पराजित किया। थाना प्रभारी आरके सकलानी ने खांकर की टीम को 11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, निर्णायक रविंद्र मिश्रा, संनत कुमार, रवि शर्मा, सुनील कुमार, विश्वनाथ राजपूत, आशीष राणा, दीपक रावत, हरीश पयाल, शानू, शिल्पा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें