फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सेवाओं पर नजर रखेगा आईसीसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्मार्ट देहरादून में सात तरह की नागरिक सुविधाओं की निगरानी और संचालन एक कंट्रोल रूम से होगा। आईटीडी भवन, सहस्त्रधारा रोड पर बनने वाले इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के संचालन में सभी संबंधित विभाग सहयोग करेंगे। बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के हिस्सेदारों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईसीसीसी का संचालन शुरू होने से यातायात प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, वाई फाई, पार्किंग समेत कई अन्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसमें इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सॉल्यूशन, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एनवायरमेंट सेंसर, सिटी वाई फाई, सिटी सर्विलांस और स्मार्ट पार्किंग की सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यातायात, लोनिवि, जल संस्थान, आईटीडीए, ब्रिडकुल, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि सेंटर से अन्य योजनाओं को भी जोड़ा जा सकता है। पहले चरण में जनता से जुड़ी सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें