फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष व सभासद के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व उपाध्यक्ष के बीच बीते मंगलवार हुई मारपीट के बाद बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं, दूसरी ओर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें, बीते मंगलवार क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड की बैठक के दौरान बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष एवं सभासद भूपेंद्र कंडारी के बीच एजेंडे में शामिल जमीन की प्लाटिंग एवं खसरा संबंधी मुद्दे पर विवाद हो गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष दिलबर सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके पहले बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार समेत कई सभासद पहुंचे थे, लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें