फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए बाल्टी, मटका लेकर जल संस्थान में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ग्राम सभा माजरी में आठ दिनों से पानी नहीं आने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बाल्टी, मटका लेकर नेहरू कॉलोनी स्थित जल संस्थान में प्रदर्शन किया। केशव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एनके गुसाईं के नेतृत्व में जल संस्थान पहुंचे लोग जल संस्थान अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने पेयजल सप्लाई जल्द सुचारू न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें नेहरू कॉलोनी स्थित जल संस्थान से पोषित ग्राम सभा माजरी क्षेत्र में बीते आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। इसके चलते ग्राम सभा माजरी के मोहकमपुर कला, कलिंगा विहार, कृष्ण विहार, उत्तरांचल एनक्लेव सहित कई क्षेत्रों में पेयजल संकट है। ऐसे मेें लोग दूर-दराज हैंडपंपों और नलकूपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। केशव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एनके गुसाईं के अनुसार मोहकमपुर में लगा नलकूप खराब होने से क्षेत्र में जबरदस्त पेयजल संकट है। कई बार फोन करने पर जल संस्थान एक टैंकर पानी भेजकर अपने दायित्व से किनारा कर लेता है। आबादी के लिहाज से एक टैंकर पानी पूरा नहीं पड़ रहा है। ऐसे में यहां नए ट्यूबवेल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द जल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में चंद्र प्रकाश, रानी बहुगुणा, बसंती देवी, परविंद्र, सुरेंद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश डोबरियाल, कन्हैया लाल थपलियाल, उर्मिला देवी, सुंदरी देवी, उमेद सिंह राणा, विमला रावत, पुष्पा पंवार, लक्ष्मी तड़ियाल, अवतार मियां, दीपा हटवाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें