फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिफाइड कोच तैयार करेंगे क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के क्वालिफाइड कोच अब प्रत्येक ब्लॉक में जाकर युवा क्रिकेटरों को तैयार करेंगे। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से सभी ब्लॉक में अलग-अलग आयु वर्ग के कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे। शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की आम सभा में यह फैसला लिया गया।
एसोसिएशन अंडर-14, 16, 19 और 23 आयु वर्ग के लिए कैंप आयोजित करेगा। अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए 20 से अधिक ओवर के मैच आयोजित करने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन ने सभी जिला कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा और उन्होंने यूपीसीए के नियमों से अवगत कराने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाने का भी निर्णय लिया। सीएयू की जूनियर और सीनियर टीमों के चयन के लिए एक चेयरमैन और तीन सदस्यों की समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएयू के अलग एसोसिएशन की प्रतियोगिता या ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को एक साल के लिए प्रतिबंधित करने के फैसले पर सहमति बनी। प्रदेश में अंपायरिंग का स्तर सुधारने के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की जाएगी। इसमें डा. रोहित प्रकाश, संजीव जखमोला और राज सिंह को शामिल किया गया है। आम सभा में अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पीसी वर्मा, कोषाध्यक्ष एसएस मेंगवाल, राजेंद्र पाल, महिम वर्मा, जावेद बट समेत सभी जिलों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें