फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जयकारों से गूंजे द्रोणनगरी के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
माता के जयकारों से गूंजे द्रोणनगरी के मंदिर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों में देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान देवी का विशेष अभिषेक एवं भव्य श्रंगार किया गया। दिनभर मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन हुए। माता के मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। वहीं शहर में सजाए गए विभिन्न पंडालों में भी सुबह-शाम माता की आरती और और पूजन किया गया।
टपकेश्वर परिसर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा में देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों के आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि सुबह मंदिर में दुर्गा सप्तमी पाठ किए। इसके साथ ही शाम को महिलाओं की टोली की मां का चोला है रंगला... आदि भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में नारियल और चुनरी चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आचार्य विपिन जोशी, प्रमोद जैन, ममता जैन, प्रदीप बेलवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में महंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद दुर्गा सप्तमी का पाठ किया गया। इस मौके पर महिला भजन मंडली ने भजनों पर सबको झुमा दिया। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर की ओर से मेहंदीपुर बालाजी महाराज की ज्योत लेने के लिए 150 लोगों का जत्था मेहंदीपुर निकला गया है। इस बार भक्तों को दो ज्योत के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, रोशन जायसवाल, विक्की गोयल, पंकज शर्मा, कार्तिक गर्ग, ललित, संजय गर्ग मौजूद रहे।
सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में देवी का अभिषेक किया गया। शाम को विशेष आरती हुई। इस मौके पर सुभाष माकिन, गुलशन, रवि भाटिया, कृष्ण प्रसाद, राजू उपाध्याय, हेमेंद्र भाटिया, यशपाल, कांति, अवतार कृष्ण, अर्जुन कोहली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दुर्गा सप्तमी का सामूहिक पाठ किया
कालिका मार्ग स्थित मां कालिका भवन में देवी के तीसरे स्वरूप का पूजन किया गया। सुबह सात बजे देवी की विशेष आरती की गई। इस मौके पर 21 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तमी का पाठ किया। देवी का विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को ढोल, बाजों के साथ देवी की विशेष आरती हुई। इस दौरान भजनों पर श्रृद्धालु देर तक झूमते रहे। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, साहिब राम डोरा, संजीब शर्मा, राजेंद्र वर्मा, एलडी भाटिया, महेश डोरा, अशोक गोस्वामी, सतीश कक्कड़, आशीष सूरी, मोहित बांगा, नरेश मैनी, प्रतीक मैनी, राम स्वरूप भाटिया, केवल आनंद, मुरली चांदना मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें