फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ उड़ा अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

होली की मस्ती में डूबे पछवादून में रंगों का खुमार शुक्रवार को पूरे चरम पर होगा। इसके लिए चारों और रंगों का उत्सव फाल्गुनी आबोहवा में घुल चुका है। पिचकारियां तैयार हैं और होरियारों की टोली जोश में है।
बृहस्पतिवार को होली से एक दिन पहले पछवादून में दिनभर तैयारियों के बीच रंगों का उत्सव गली-गली में अपनी महक बिखेरता रहा। पूरा शहर रंगों की मस्ती में डूबा नजर आया। वहीं होली पर खरीदार के लिए बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों ने पिचकारी, रंग, मिष्ठान के साथ ही अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। होलिका दहन के साथ ही डीजे की धुनों पर होली का उत्सव शुरू हो गया। महिलाओं ने गली-मुहल्लों पर लगी होलिकाओं का विधि-विधान से पूजन किया। उपलों की माला, गन्ने, अनाज की बालियां, अबीर-गुलाल, मिश्रित जल, मिष्ठान के साथ होलिका का पूजन कर उसकी परिक्रमा की गई। शाम को होलिका दहन के साथ ही शहर में सब जगह रंग बरस उठा और पूरा क्षेत्र होली की मस्ती में डूब गया। लोगों ने एक-दूसरे का गुझिया से मुंह मीठा कराया। होलिका दहन के बाद लोग डीजे की मस्ती में झूमते नजर आए। विकासनगर के साथ ही हरबर्टपुर, सेलाकुई, कालसी समेत अन्य बाजारों में लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलें, पर रखें अपना ध्यान
रंग खेलने से पहले नारियल, सरसों या जैतून का तेल सिर से लेकर पांव तक पूरे शरीर पर लगा लें। रंग खेलने के बाद आटा, हल्दी, मलाई और नींबू का उबटन बनाकर उससे धीरे-धीरे रंग छुड़ाएं। अगर शरीर में कहीं पर रंग नहीं छूट रहा है तो जबरदस्ती न करें। रंगों के कारण शरीर पर किसी तरह की एलर्जी दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। नेत्र सर्जन के डॉ. अमित सिंह ने बताया कि होली खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। आंख में रंग जला जाए तो पानी में छपाके मार कर साफ करें। बर्तन में साफ पानी लेकर उसमें आंखों को डूबो कर धोएं।
आपातकाल में इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस क्षेत्राधिकारी 9411112745
कोतवाल विकासनगर 9411112819
एसओ सहसपुर 9411112816
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें