बच्चों को हर्बल रंग बनाना सिखाया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को की मदद से होली के अवसर पर कुमाल्डा गांव में बच्चों को हर्बल कलर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें रसायनिक रंगों से त्वचा पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।
बुधवार को बांदल घाटी के कुमाल्डा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को होली पर केमिकल से बने रंगों से होने वाले प्रभाव को लेकर विशेष कार्यशाला कराई गई। जिसमें बच्चों को हर्बल रंग बनाने सिखाये गए। बच्चों को बाजार मेें बिकने वाले रसायनिक रंगों के प्रभाव और पर्यावरण को प्रभावित करने वाले तथ्यों पर जानकारी दी। कार्यशाला में बच्चों को रंग बनाने के तरीके और प्राकृतिक रंगों की विशेषता बताते हुए प्राचार्य पुष्पा भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की जानकारी देना जरूरी है। बच्चे कार्यशाला में रंग बनाने की प्रक्रिया सीख कर खुद रंग बना पाएंगे। साथ ही वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में लाभप्रद रहेंगे। इस मौके पर अंजना सकलानी, सुधा भट्ट, वीर प्रकाश चौहान, डॉ. सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।