फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपमर से एमबीबीएस करने को सात मार्च से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) से एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए सात मार्च से आवेदन शुरू होंगे। यह परीक्षा तीन जून 2018 को देशभर में आयोजित होगी। खास बात यह है कि मेडिकल दाखिलों की राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) से अलग यह प्रवेश परीक्षा होती है।
जिपमर से 150 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इसमें सामान्य की 50 सीटें, ओबीसी की 28 सीटें, एससी की 16 सीटें, एसटी 11 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की आरक्षित 40 सीटें, एनआरआई कोटे की पांच सीटों पर इस प्रवेश परीक्षा से मौका मिलता है। यह परीक्षा पूर्ण रूप से ऑनलाइन होती है। इसका पेपर केवल अंग्रेजी में होगा। इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह भी है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा में फिजिक्स के 60, केमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60, लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 और इंगलिश कांप्रिहेंसिव के 10 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
यहां होगी प्रवेश परीक्षा
अंबाला, देहरादून, दिल्ली एनसीआर, फ रीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, मेरठ, मथुरा, मोहाली, रांची, बंगलुरु, चेन्नई, कोचीन, हैदराबाद, कुरनूल, मंगलौर, मैसूर, नागरकॉइल, नमक्कल, पुडुचेरी, राजमुंद्री, सालेम, तिरुनेलवली, त्रिची, थूटूकुंडी, त्रिवेंद्रम, त्रिसर, कोटायम, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, विजिनियाग्राम, असनसोल, भुवनेश्वर, कटक, डिबूगढ़, गुवाहाटी, हावड़ा, हुगली, जमशेदपुर, कल्याणी, कोलकाता, भोपाल, गांधीनगर, बांबे और नागपुर।
...........................
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 7 मार्च 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 अप्रैल 2018
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि : 3 जून 2018
पहली काउंसिलिंग शुरू होने की तिथि : 27 जून से 29 जून 2018
....................................
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : jipmer.edu.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें