फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईटी पार्क, आईएसबीटी समेत जलभराव वाले 61 स्थान, निकालें स्थायी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जलभराव वाले 61 स्थानों को चिह्नित किया गया। इनमें आईटी पार्क, आईएसबीटी जैसे कई अतिसंवेदनशील स्थान भी शामिल हैं। इनके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून से पहले कार्ययोजना बनाकर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को प्री-मानसून और मानसून सीजन के दौरान जलभराव की समस्या और उसके समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, नगर निगम, नगर पालिकाओं और पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक जलभराव स्थल के लिए लघु व दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी बैठक में तय की गई।
उन्होंने नगर निगम व सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले नदी-नालों, बरसाती नालों और जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई अभियान चलाते हुए कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जल निकासी मार्गों में किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहना चाहिए ताकि वर्षा जल का सुचारू प्रवाह हो सके। आईटी पार्क क्षेत्र में लगातार जलभराव की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव निस्तारण के लिए स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू किए जाएं।
विज्ञापन

I
I

Iरिस्पना पुल के पास लोनिवि व नगर निगम करेगा संयुक्त निरीक्षणI
जिलाधिकारी ने रिस्पना पुल के पास जलभराव की समस्या और उसके निस्तारण के लिए नगर निगम और लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके स्थायी समाधान के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा। बजट के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें