फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएम और दिल्ली की सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में रेखा कांडपाल सती के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि रेखा कांडपाल सती नाम के अकाउंट से पीएम मोदी की दिल्ली की सीएम के साथ एआई से बनाई आपत्तिजनक फोटो अपलोड की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर रेखा कांडपाल सती नामक आईडी से नरेन्द्र मोदी और रेखा गुप्ता के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त पोस्टों के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में रोष व्याप्त है। तहरीर में आशंका जताई गई है कि ऐसी पोस्टों से सामाजिक तनाव बढ़ सकता है तथा कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। भाजपा नेता ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित फेसबुक आईडी का संचालन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें