फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम आवास में 60 किलो शहद का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री की अगुवाई में उद्यान अधिकारियों ने निकाला शहद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को पहले चरण में मौन बॉक्स से शहद निकाला गया। इसमें कुल 60 किलो शहद का उत्पादन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने शहद निकाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम आवास परिसर व आसपास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी- फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन व बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं। उत्तराखंड में मौन पालन की काफी संभावनाएं हैं। यह स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इस मौके पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित, देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर के अध्यक्ष अजय कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें