फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शीशपाल गुसाईं को मिलेगा साहित्य गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व इतिहासकार शीशपाल गुसाईं को दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें उनकी कृति मध्य हिमालय उत्तराखंड की ऐतिहासिक महिलाएं के लिए दिया जा रहा है। पुस्तक मुगल काल से लेकर वर्तमान समय तक उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों की महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका, योगदान एवं संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। साथ ही पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। गुसाईं की अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके 300 से अधिक शोधात्मक पत्रिकाओं में लेख और 1000 से अधिक लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। गुसाईं मूल रूप से उत्तरकाशी के थौलधार ब्लॉक के कंदीसौद गांव के निवासी हैं। वे टिहरी-उत्तरकाशी के इतिहास पर करीब आठ साल से शोध कर रहे हैं। 30 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें सम्मानित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें