उत्तराखंड के हुए कई हादसों में जहां छह लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ लोग घायल हो गए।
सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में छह लोगों को चोट आई है। वहीं क्षेत्र के परगना गांव के जंगल में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना दशोली ब्लॉक में हुआ। राजस्व पुलिस द्वारा शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
कुमाऊं मडंल के बागेश्वर में जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों के बारें में जानकारी नहीं मिल पाई है।
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे नैनीताल मंगोली के पास स्विफ्ट डिजायर यूके04टीए6808 खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बीडी पांडेय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में कार सवार भास्कर (12), शुभम (17), हेमा (36) गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाकि कुंदन प्रसाद, चंदन व हीरा सिंह की मौके पर ही मौत गई। बताया गया कार में छह लोग सवार थे जो कि रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर से लोट रहे थे। सभी नैनीताल निवासी हैं।