फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

211 हुए रोगी, डेंगू से हरिद्वार में मचा है 'हाहाकार'

Tue, 01 Oct 2013 09:52 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में डेंगू के 57 संभावित मरीजों में पुष्टि हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 211 हो गई है। जबकि, मंगलवार को 16 नए संभावित मरीज मिले हैं। कुल संभावित मरीजों की संख्या 316 पहुंच गई है।
विज्ञापन


अधिकतर नए मरीज उत्तरी हरिद्वार में मिले हैं। डेंगू के लगातार मिल रहे मामले स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की पोल खोल रहे हैं। मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

16 नए मरीज सामने आए
डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मंगलवार को 16 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें दो उत्तरी हरिद्वार के हैं, चार भीमगोड़ा, चार कनखल और छह ज्वालापुर के हैं। सभी मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


पढें, केदारनाथः जत्थों में चलेंगे यात्री, पुलिस भी होगी साथ

लक्षणों के आधार पर सभी मरीजों को संभावित मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। कुल मरीजों का आंकड़ा 316 पहुंच गया हैं। इनमें से 211 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई हैं। इससे पहले 154 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

मंगलवार को 57 मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। डेंगू के नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के लोग दहशत में है। सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता ने बताया कि डेंगू को काबू में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संभावित मरीजों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

रुड़की में मिला डेंगू का एक और मरीज
हरिद्वार, सुल्तानपुर और लक्सर के बाद अब रुड़की क्षेत्र में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की में बुखार के इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज में डेंगू के प्राथमिक लक्षण पाए गए हैं।

पढें, 'बीटल्स' की चौरासी कुटिया का क्रेज बरकरार, प्रवेश वर्जित

सिविल अस्पताल प्रशासन ने स्लाइड जांच के लिए हरिद्वार भेज दी है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। पुरानी तहसील निवासी आदिल सोमवार को बुखार का इलाज कराने सिविल अस्पताल पहुंचा था। रक्त जांच के बाद आदिल में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले थे।

डेंगू के प्रति जागरूक किया जाएगा
जबकि मंगलवार को एक और व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वह माधेपुर का निवासी है और बुखार की दवा लेने सिविल अस्पताल आया था। चिकित्सक द्वारा कराई गई रक्त जांच में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिलने के बाद स्लाइड दूसरी जांच के लिए हरिद्वार भेज दी गई है।

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र थपलियाल का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में एएनएम और आशाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है।

दूसरी तरफ सुल्तानपुर में मंगलवार को बुखार पीड़ित एक बच्ची में पीएचसी में कराई जांच में डेंगू के लक्षण मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन जब स्लाइड की एक निजी नर्सिंग होम में जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।

दो चिकित्सक तैनात करने की मांग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने दो डाक्टरों की तैनाती की मांग की है। गांव के नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी का उपचार दून और हरिद्वार के अस्पतालों में चल रहा है।

पढें, कागजों के ढ़ेर पर तूफान समेटे बैठा है 'उत्तरकाशी'

ग्रामीण नूर हसन, सलीम, इमरान, जावेद, सतीश, पंकज का कहना है कि अस्पताल में एक चिकित्सक होने के कारण दो बजे के बाद कोई चिकित्सक नहीं होता है। क्षेत्र में फैल रहे बुखार को देखते हुए विभाग को दो बजे के बाद भी चिकित्सक का रहना सुनिश्चित करना चाहिए। इसके लिए एक और चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए।

गांव में गंदगी पर जताई चिंता
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुल्तानपुर गांव में फैली गंदगी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत को सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। गांव में वायरल पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें