फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : उत्तराखंड के होनहारों को मिली एमबीबीएस की 54 और सीटें

Mon, 29 Jul 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेश के होनहारों को एमबीबीएस की 54 अतिरिक्त सीटें मिल गई हैं। यह वही सीटें हैं जो कि ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे के तहत भरी जानी थी। देशभर से इन सीटों पर छात्रों को एडमिशन लेना था, लेकिन इनकी संख्या काफी कम रही। प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 64 एमबीबीएस सीटों में से 54 सीटें खाली रह गई हैं। अब यह सीटें राज्य कोटे की काउंसिलिंग में शामिल हो गईं।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन की नीट यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण कराया जा रहा है। इसके तहत रविवार को च्वाइस भरने का अंतिम दिन था। सोमवार को यूनिवर्सिटी की ओर से सीट आवंटन किया जाएगा। इससे पहले ऑल इंडिया कोटे की सीटें भी राज्य कोटे में आने से होनहारों को राहत मिली है। सोमवार को एमबीबीएस की 237 और बीडीएस की 114 सीटों पर आवंटन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि दूसरे चरण के लिए ऑल इंडिया कोटे की सभी रिक्त सीटें अब स्टेट कोटे की काउंसिलिंग में शामिल हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक 1615 स्टूडेंट्स ने च्वाइस भर दी थी।

विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में एक भी सीट न भरी

इस साल एमबीबीएस की ऑल इंडिया काउंसिलिंग में नया ट्रेंड देखने को मिला है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की ऑल इंडिया कोटे की 26 सीटें थीं। यह सभी खाली रह गई हैं। इसी तरह, हल्द्वानी में ऑल इंडिया कोटे की 19 सीटें थीं, जिनमें से 12 खाली रह गई। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 19 सीटें थीं, जिनमें से 16 खाली रह गई हैं।

किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
स्टेट कोटा
कॉलेज का नाम    जनरल    एससी    ओबीसी    एसटी    ईडब्ल्यूएस
जीएमसी हल्द्वानी    26    6    1    2    1
जीएमसी श्रीनगर    24    6    1    1    1
जीडीएमसी देहरादून    39    6    1    1    2
एसजीआरआर देहरादून    14    12    5    1    -
एचआईएचटी जौलीग्रांट    18    7    3    1    -
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश    20    7    -    2    -
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून    20    10    5    2-

ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज : 50
हिमालयन मेडिकल कॉलेज : 37
सीमा डेंटल कॉलेज : 14
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज : 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें