फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल चुनाव ड्यूटी संभालें अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर तिथियां घोषित होने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियोें व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपना कार्य संभालें। अन्यथा आदर्श आचार संहिता तथा अन्य वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात उन अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मुहैया कराएं जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इसके साथ ही विभाग में उपलब्ध गाड़ियों का भी ब्यौरा मुहैया कराएं। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी इस संबंध में विभागाध्यक्षों को एक माह में तीन बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कई विभागों ने अभी अपनी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हो मुहैया नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें