फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने जमीनों पर कब्जा मिलने पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सहस्रधारा क्षेत्र में वन विभाग की कीमती जमीनों पर हो रहे कब्जों की शिकायत पर प्रमुख वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष जयराज ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ चासामारी, मझाड़ा, सिलकोटी, व बकराल गांव से सटे वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग की जमीनों पर कब्जा मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कब्जे हटाने के निर्देश दिए। प्रमुख वन संरक्षक ने प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी की अगुवाई में टीम गठित कर निरीक्षण व सर्वे रिपोर्ट 15 दिन के भीतर तलब की है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने अधिकारियों को हिदायत दी कि कब्जों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र के साथ ही राजस्व विभाग की जमीन पर अतिक्रमण मिले तो इसकी सूचना राजस्व अधिकारियों को दें। वन भूमि पर लगाए गए खंभों को ठीक करा लिया जाए। यदि क्षेत्र में निजी भूमि की आड़ में आरक्षित भूमि को अतिक्रमण कर आवासीय निर्माण किया गया है तो मौके पर रजिस्ट्री के मुताबिक पैमाइश कराई जाए। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि यदि वन भूमि पर कहीं भी अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नशीम, केपी वर्मा, बीबी मार्तोलिया, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें