ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने जोनल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है। नियुक्तियों के पहले चरण में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के लिए जोन-1 रायवाला में सेक्टर एक राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के लिए सहायक अभियंता प्रवीन कुश को सेेक्टर अधिकारी बनाया गया है। सेक्टर दो, प्रतीतनगर के लिए सहायक अभियंता दिनेश सिंह, सेक्टर तीन, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि इंटर कॉलेज हरिपुरकलां के लिए सहायक अभियंता विनोद सिंह रावत, सेक्टर चार, खदरी खड़क के लिए सहायक अभियंता गोपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है। जोन दो, ऋषिकेश में सेक्टर पांच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहायक अभियंता धर्मबीर सिंह बिष्ट को सेेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अपर सहायक अभियंता छब्बील दास, अपर सहायक अभियंता ओम प्रकाश चंद्रा, सहायक अभियंता अवतार सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जोशी, अपर सहायक अभियंता राजेश कुमार, अपर सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुकरेती, महेंद्र सिंह अपर सहायक अभियंता पेयजल निगम, वीरेंद्र सिंह चौहान अपर सहायक अभियंता को सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को दो फरवरी को सुबह 10 बजे ओएनजीसी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।