फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- पद का दुरुपयोग के आरोप में विधायक उमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। रायपुर विधानसभा में भाजपाइयों और विधायक में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वार्ड 63 लाडपुर के कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश शर्मा काऊ पर पार्टी प्रत्याशी की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। उधर, विधायक उमेश शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया।
विज्ञापन

रविवार को तपोवन चौक पर भाजपाइयों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि निकाय चुनाव से एक दिन पहले विधायक ने पार्टी के प्रत्याशी के लिए बैठक का समय दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अगले दिन बुलाया गया लेकिन वह फिर भी नहीं आए। जबकि रात में वह निर्दलीय प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे। इसके सबूत भी उनके पास हैं। इसके बाद उन्होंने विधायक का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए उन्होंने विधायक को भाजपा से बाहर करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुकेश रावत, सचिन, राहुल, मंजू गुप्ता, सुमन चंद्र थपलियाल, विजय भट्ट, मोहित भट्ट, महबूब, बलवीर, शुभम, विवेक नेगी, साजिद, सलीम, सुकन्या, विनित नागर, सुशीला, इंदू सिंह, अंबर, राखी, उर्मिला, माया गुप्ता, संदीप पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें