फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मंच करेगा तीसरे मोर्चे की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

छोटे व क्षेत्रीय दलों से बातचीत कर किसान मंच राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद करेगा। इसके लिए 25 जून को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को दून पहुंचे किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने साझा की। उनके साथ शरद यादव के मुख्य सलाहकार जावेद रजा, रामायण धारावाहिक के निर्माता श्रीचंद्र जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच के प्रदेश अध्यक्ष और अन्ना कोर कमेटी के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह चौधरी से तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं को लेकर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर 25 जून को कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में बैठक में देशभर के तमाम किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और देश में तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य के सभी क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर तीसरे मोर्चे के गठन पर मंथन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें