फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के साथ योगसाधकों की सेहत पर नजर रखेगी स्वास् थ्य विभाग की 12 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 21 जून को आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क है। योग कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ 60 हजार योग साधकों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसके लिए कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की अगुवाई में 12 टीमेंलगाई हैं। को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि टीम में फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक्स के अलावा कई विशेषक डॉक्टर शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी भी योग साधक की तबीयत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने के लिए 30 अत्याधुनिक एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा पीएम मोदी के लिए अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस सेफ हाउस भी तैयार किया जा रहा है। योग कार्यक्रम में विभागीय डॉक्टरों के साथ ही चार हजार कर्मचारी में शामिल होंगे। इसमें दून के अलावा हरिद्वार, टिहरी व आसपास के जिलों के डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी बुलाया गया है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. गुप्ता ने मंगलवार को डॉक्टरों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की और योग की तैयारियों के बाबत दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें