फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1997 ने दी यूकेएसईई परीक्षा -प्रदेशभर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूकेएसईई) में प्रदेशभर से 1997 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 1555 ने ऑफलाइन और 534 ने ऑनलाइन परीक्षा दी। यह परीक्षा विवि के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह वैंसला ने बताया कि यूकेएसईई का आयोजन देहरादून, रुड़की, टिहरी, गोपेश्वर, श्रीनगर, हल्द्वानी, द्वाराहाट और पिथौरागढ़ केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा बी.फार्मा प्रथम वर्ष, बीएचएमसीटी, एमसीए, एम.फार्मा, एमटेक, बी.टेक द्वितीय वर्ष, बी.फार्मा द्वितीय वर्ष और एमसीए लेटरल एंट्री कोर्स के लिए आयोजित हुई थी। टिहरी केंद्र पर 50 ऑफलाइन, गोपेश्वर में 22 ऑफलाइन, श्रीनगर में 152 ऑफलाइन, द्वाराहाट में 73 ऑफलाइन, पिथौरागढ़ में 67 ऑफलाइन, देहरादून में 499 ऑफलाइन व 278 ऑनलाइन, रुड़की में 203 ऑफलाइन व 103 ऑनलाइन और हल्द्वानी में 489 ऑफलाइन व 151 ऑनलाइन अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों 2089 में से 1997 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें