ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अधिवक्ता तुषार सिंघल देवभूमि टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव के लिए सतीश बहुगुणा, सत्यवीर सिंह और गजेंद्र लाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इन पदाधिकारियों की देखरेख में सात मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। वाणिज्य कार्यालय में शनिवार को नतीजों की घोषणा की गई। इसमें अधिवक्ता तुषार सिंघल अध्यक्ष, अधिवक्ता जगदीप असवाल व अधिवक्ता नितुंज हरी हर लाल उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सुमित धवन महासचिव, अधिवक्ता अतुल गंभीर, अधिवक्ता सुमित ग्रोवर संयुक्त सचिव, अधिवक्ता अनूप सिंह कैंतुरा कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता योगेश चोपड़ा पुस्तकालय अध्यक्ष, अधिवक्ता मुकेश कुमार सक्सेना, अनूप नरुला, दीपक रावत, अरविंद नौटियाल, अंजना अधलखा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।