फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़ी कार उठाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पिक्चर पैलेस पर नो पार्किंग में खड़ी एक कार को पुलिस के क्रेन से उठाने पर दिल्ली के पर्यटकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को गृह मंत्रालय से फोन कराने की धमकी तक दे डाली। मौके पर पहुंची कोतवाल भावना कैंथोला ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पर्यटकों के होटल में पार्किंग न होने की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित होटल समेत तीन होटलों का पार्किंग न होने पर दस-दस हजार का चालान काटा। वाहनों को सड़क पर खड़ा कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को दिल्ली निवासी पर्यटक सुनील सिंह अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। वह अपनी बेटी को कार में बैठाकर अपनी पत्नी के साथ कहीं चले गए। सड़क पर गाड़ी खड़े होने से जाम लग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नो पार्किंग में खड़ा होने पर चालान कर क्रेन से कार को उठाकर ले जाने लगे। इतने में पर्यटक और उनकी पत्नी मौके पर पहुंच गए। गुस्साई महिला पर्यटक ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय से फोन कराने की धमकी तक दे डाली। कोतवाल भावना कैंथोला ने महिला और उनके पति को समझाया। पांच सौ रुपये का चालान काट पुलिस ने गाड़ी छोड़कर मामले को शांत किया। पर्यटकों ने कोतवाल ने कोतवाल को बताया कि वह अप्सरा होटल में ठहरे है और वहां पार्किंग न होने की वजह से गाड़ी यहां खड़ी करनी पड़ी। जिस पर कोतवाल अप्सरा होटल पहुंची और होटल का दस हजार रुपये का चालान काटा। होटल स्वामी को पर्यटकों की गाड़ी सड़क पर न खड़ा कराने की हिदायत दी। वहीं पार्किंग न होने पर कोतवाल ने होटल ग्लेन विला और होटल दर्पण का भी दस-दस हजार रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कैंथोला ने बताया कि मसूरी में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। अधिकतर होटलों में पार्किंग न होने और सड़क पर गाड़ी पार्क कराने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। होटल मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सड़क पर गाड़ी पार्क न कराएं, अपने होटलों में पार्किंग की व्यवस्था करें। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अक्सर वीआईपी मूवमेंट के कारण भी मसूरी में जाम लगता है। उन्होंने वीआईपी लोगों से आमजन की तरह आने की अपील और यातायात नियमों के पालन में सहयोग का आह्वान किया है। उधर, स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्किंग नहीं होने पर होटल सील करने का नैनीताल हाई कोर्ट का आदेश का यहां भी सख्ती से पालन होना चाहिए। तभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें