फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 890 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून और अमर उजाला फ ाउंडेशन की ओर से पुरोला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 890 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर, दंत एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी निशुल्क की गई।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुरोला में आयोजित शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राणा ने किया। शिविर में सुबह नौ बजे से ही मरीजों के पहुंचना शुरू हो गया था। शिविर में अस्पताल के आर्थो विभाग से डॉ. पवन रावत, मेडिसिन विभाग से डॉ. सिद्धांत खन्ना व डॉ. अभिषेक शर्मा, सर्जरी विभाग से डॉ. सुखविंदर सिंह, शिशु रोग विभाग से डॉ. जसप्रीत सिंह, त्वचा रोग विभाग से डॉ. केवल कृष्ण, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. मोनिका चौहान, नेत्र रोग विभाग से डॉ. स्मिता कपूर, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. माधुरी व दंत रोग विभाग से डॉ. भावना मलिक ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का पुरोला, नौरी, गडमाडा, कुलडा, चिकास, थराडी, रतेडी, खुबारा, मक्खना, पौरा, रामा, सुनाली, कलडा, कुमोला आदि क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समय-समय पर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों व उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन का यह ध्येेय है कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों ग्रामीण इलाकों तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं व रियायती दराें पर गरीबों को उपचार उपलब्ध कराया जाए। शिविर में को सफल बनाने में प्रियंका अग्रवाल, दीपाली कपूर, सुनील सेमवाल, सुशील डोभाल, पूर्णं सिंह बुटोला, हीरा लाल भट्ट, बृजमोहन रावत, दीपमाला नौटियाल, हरीशंकर आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

-----------
भविष्य में पुन: आयोजित हों शिविर
अपने बीच डॉक्टरों के आने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन एवं अमर उजाला फ ाउंडेशन का आभार जताया। ग्रामीणों ने मांग की कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन, देहरादून व अमर उजाला फ ाउंडेशन निकट भविष्य में भी जल्द ऐसे शिविर यहां लगाए ताकि अधिक से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें