फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. यशवंत, मनीराम, चंदन को प्रद्य्म्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रद्युम्न शाह नव संवत्सर 2075 कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने खुड़बुड़ा स्थित प्रद्युम्न शाह की समाधि का जल्द जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कटोच, लेखक मनीराम बहुगुणा, पर्यावरण कार्यकर्ता चंदन सिंह नेगी को प्रद्युम्न सम्मान से नवाजा गया। यशवंत सिंह और मनीराम की अनुपस्थिति में उनके स्थान पर सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र काला ने सम्मान लिया।
शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष व आयोजक शीशपाल गुसाईं ने तिब्बती मार्र्केट चौक पर प्रद्युम्न शाह की प्रतिमा लगाने की मांग की। मंत्री ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। शीशपाल ने बताया कि वर्ष 1804 का खुड़बुड़ा का ऐतिहासिक युद्ध प्रद्युम्न शाह ने गोरखों से राज्य को बचाए रखने के लिए लड़ा था, वह शहीद हो गए थे। कहा कि नव संवत 2075 में प्रद्युम्न शाह के नाम से स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगंबर सिंह बर्थवाल ने की। इस दौरान बनमाली पैन्यूली, मनोहर सिंह रावत, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह पंवार, आशीष रतूड़ी, दिनेश सेमवाल, धीरज नेगी, सूरवीर सिंह रावत, बनमाली पैन्यूली, हरिओम, सुरेंद्र सिंह सजवाण, चंद्र दत्त सुयाल, सत्यदेव असवाल, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
सहकारी समिति सचिवों को दे रहे सर्वाधिक वेतन
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारी समिति के सचिवों को सर्वाधिक वेतन दिया जा रहा है। अभी उन्हें छठे वेतनमान का लाभ मिल रहा है। सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए कमेटी गठित की गई है। कहा कि उनकी सरकारी सेवा की मांग भी जायज नहीं है, वह अर्द्ध सरकारी ही रहेंगे। उधर, साधन समिति सचिव परिषद आज शनिवार से अनशन शुरू करेगा। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें