उत्तराखंड को मिलेंगे मान्यता प्राप्त अंपायर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड को जल्द ही 14 अंपायर और 16 स्कोरर मिलेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर और स्कोरर के लिए आवेदन मांगे थे। प्राप्त आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट करने के बाद 14 अंपायर और 16 स्कोरर को कोचिंग कोर्स के लिए चुना गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रभारी सचिव महिम वर्मा ने बताया कि यूपीसीए जल्द ही परीक्षा आयोजित करेगा। अभी राज्य के पास दो स्कोरर और एक मान्यता प्राप्त कोच है। उन्होंने कहा कि सीएयू बीसीसीआई मान्यता के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीएयू जल्द ही जूनियर क्रिकेट, महिला क्रिकेट और सीनियर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। उन्होंने मान्यता प्राप्त अंपायर और कोच मिलने से प्रदेश में खेल का स्तर सुधरने की उम्मीद जताई।