फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से कांस्टेबल को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

हरिद्वार हाईवे पर यातायात संचालन कर रहे एक कांस्टेबल को कंटेनर चालक ने कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालत खराब होने पर उसे रुड़की से जौलीग्रांट हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब छह बजे कांस्टेबल पूरण सिंह तोमर हरिद्वार हाईवे पर मलकपुर चुंगी के पास ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान हाईवे पर लगातार जाम लग रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे एक कंटेनर को उसने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक रुका नहीं और आगे बढ़ गया। इस पर सिपाही ने जब आगे आकर कंटेनर को रोकना चाहा तो चालक ने उसे कुचलने का प्रयास किया। इससे कांस्टेबल पूरण सिंह तोमर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर एसआई प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर एसआई प्रदीप कुमार की ओर से आरोपी चालक मोहम्मद हाफिज निवासी पश्चिमी बंगाल के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कंटेनर को सील कर दिया गया है, जबकि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें