उत्तराखंड के लिए एक खुशखबरी है। इंटरनेशनल ऑयल कंपनी (आईओसी) उत्तराखंड में 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। बुधवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में राज्य सरकार व इंटरनेशनल ऑयल कंपनी (आईओसी) यूएई एवं काबुल और नूवाम लि. हांगकांग के बीच इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
राज्य की ओर से सचिव डीएस गर्ब्याल व कंपनी की ओर से आईओसी चेयरमैन फैजल रहीम ने हस्ताक्षर किए।
कंपनी की ओर से एलपीजी गैस प्लांट, पेट्रोलियम, सड़क, टनल व एलीवेटेड रोड, ऊर्जा आदि योजनाओं में भी निवेश व तकनीकी सहयोग मिलेगा।